रायपुर 24 दिसम्बर 2024/राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत द्वारा 23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत द्वारा आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रेषित की जाएगी।
Trending
- राहुल ममकूटाथिल की जमानत याचिका रद्द, निष्कासित विधायक को जेल में रहना पड़ेगा
- 2024 में भारत में 1.25 लाख नई टेक जॉब्स, 12-15% ग्रोथ का अनुमान
- रणजी ट्रॉफी से अजिंक्य रहाणे का ऐतिहासिक बाहर होना
- 25 साल बाद अक्षय की डिंपल कपाड़िया को याद: ‘सास कभी नहीं बोलतीं झूठ’
- प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल से ऑटिज्म या ADHD नहीं: बड़े रिसर्च की पुष्टि
- उद्धव की ‘माफिया फौज’ का अंत: मुंबई चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा
- यूपी वॉरियर्स का मुंबई के खिलाफ मैदान पर लड़कियों शिक्षा अभियान
- ‘कलेक्टर साहिबा’ ट्रेलर: संजना पांडे भोजपुरी की नई कलेक्टर बनीं
