Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंबई समिट में जयशंकर का जोर- भारत की नीतियां विश्व में बनाती हैं भरोसा

    February 17, 2026

    रामविलास पासवान पर ‘बेचारा’ वाले बयान से बिहार में सियासी बवाल, RJD ने नारों से किया शांत

    February 17, 2026

    घरेलू थाली कीमत घटी: शाकाहारी 1 फीसदी, मांसाहारी 7% कम

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 12, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुख्य सचिव अनुराग जैन जल्द ही कलेक्टर्स कांफ्रेंस बुला सकते हैं। फाइल फोटो

    HighLights

    कलेक्टर्स कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर होगी चर्चा मुख्य सचिव का मास्टर प्लान बनाने का निर्देश कलेक्टरों को गांव में रात बिताना होगा अनिवार्य

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन जल्द ही कलेक्टर्स कांफ्रेंस बुलाने वाले हैं। इसमें वे सुशासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराएंगे। अनुराग जैन का सोच है कि कलेक्टर जब तक जनता के बीच नहीं जाएंगे, तब तक उन्हें जनसमस्याओं की पूरी जानकारी नहीं होगी। खासतौर से गांव में कलेक्टर के दौरे बंद होने से सुशासन प्रभावित हुआ है, इसलिए अब हर कलेक्टर के लिए गांव में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य किया जा रहा है।

    कलेक्टरों ने तहसील और जनपद पंचायत कार्यालयों के निरीक्षण की परंपरा भी बंद कर दी है, इसे पुनः शुरू किया जा रहा है। सभी कलेक्टरों को अब हर माह अग्रिम टूर डायरी भी मुख्य सचिव को भेजनी होगी। इसमें उन्हें बताना होगा कि वे कितने दिन जिले का दौरा करेंगे।

    छोटी परेशानियों का करें समाधान

    मुख्य सचिव का मानना है कि जिले का दौरा न करने के कारण ही नक्शा, खसरा और सीमांकन जैसी छोटी- छोटी परेशानियों का सामना आम आदमी को करना पड़ता है। शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास का भाव पैदा करना लक्ष्य अब कलेक्टरों को आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर ही संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

    मुख्य सचिव की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करना होगा। संदेश स्पष्ट है कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इन योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर जुटकर काम करें।

    मुख्य सचिव का कार्यशैली

    प्रशासन के कार्यों से जनता के मन में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास का भाव उत्पन्न हो। जनता से मिलने का समय सुनिश्चित करें अधिकारी नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कामकाज संभालते ही अपनी कार्य संस्कृति को स्पष्ट कर दिया है। पहले ही दिन उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की थी। इसका सीधा संदेश है कि अब हर अधिकारी को प्रतिदिन जन सामान्य से मिलने का एक समय तय करना होगा।

    आम लोगों से मुलाकात करना होगा

    फिलहाल प्रदेश के बहुत कम जिले ऐसे हैं, जहां कलेक्टर आम लोगों से मुलाकात करते हों। जनसुनवाई को भी औपचारिक बना दिया गया है। कलेक्टर स्वयं न कर अन्य अधिकारियों को जनसुनवाई में बैठा देते हैं। हर जिले का मास्टर प्लान बनाना होगा अनिवार्य मुख्य सचिव ने सभी बड़े संभागीय मुख्यालयों वाले जिलों के मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अगले चरण में सभी जिलों को भी मास्टर प्लान बनाना होगा ताकि कोई भी अवैध कालोनी विकसित न हो पाए।

    मुद्दों से कलेक्टरों का अवगत कराया जाएगा

    सूत्रों के अनुसार कलेक्टर्स कांफ्रेंस में इन सभी मुद्दों से कलेक्टरों का अवगत कराया जाएगा। दूसरा बड़ा मुद्दा नगरीय निकाय की संस्थाओं का है। कोई भी कलेक्टर नगरीय निकाय संस्थाओं की गड़बड़ियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस वजह से छोटी-छोटी नगर परिषद और नगरपालिका पर भी करोड़ों रुपये की देनदारी चढ़ गई है। अब कलेक्टरों से इसके नियमित निरीक्षण का प्रतिवेदन लिया जाएगा।

    Collectors conference MP Chief Secretary MP governanment MP news topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.