Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निसांका के शतक से श्रीलंका की सुपर 8 में एंट्री, खिलाड़ी खुश

    February 17, 2026

    बिश्नोई गैंग का जेल से रोहित शेट्टी पर हमला, सनसनीखेज प्लानिंग आई सामने

    February 17, 2026

    वैशाली बीडीओ की दबंगई: कार टच हुई तो युवक को पीटा, पैर पकड़े गिड़गिड़ाया

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»जबलपुर में संदिग्धों से पटरियों की सुरक्षा करने इटारसी से मानिकपुर तक लगेगी फेंसिंग
    Madhya Pradesh

    जबलपुर में संदिग्धों से पटरियों की सुरक्षा करने इटारसी से मानिकपुर तक लगेगी फेंसिंग

    Indian SamacharBy Indian SamacharOctober 12, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जबलपुर रेल मंडल से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक के दोनों ओर करीब एक हजार किमी लंबी फेंसिंग लगाने की तैयारी

    HighLights

    करीबन 500 किमी लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा। ट्रेनों की गति बढ़ाने, पशुओं को रोकने में मदद। जबलपुर रेल मंडल के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली।

    अतुल शुक्ला, नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur News)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल की सीमा में आने वाले करीब 300 रेलवे स्टेशन और तीन हजार किमी लंबे (अप-डाउन) रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने का काम जल्द शुरू होगा।

    करीबन 500 किमी लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा

    अकेले जबलपुर रेलवे मंडल के करीबन 500 किमी लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए दीवार की बजाए फेंसिंग लगाई जाएगी। अप-डाउन मिलाकर करीब एक हजार किमी लंबी फेंसिंग लगाई जानी है, जिसके लिए जबलपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, ट्रैक के दोनों ओर रेलवे की जमीन काे चिंहित किया जा रहा है।

    प्रस्ताव पर स्वीकृति, अब होगा काम

    जबलपुर रेल मंडल के इटारसी से लेकर मानिकपुर, कटनी से लेकर बीना, कटनी से लेकर सिंगरौली और सतना से रीवा के बीच करीब 500 किमी का रेलवे ट्रैक है। इसमें ही करीब 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशन भी आते हैं।

    रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाएगा

    रेलवे पहले चरण में रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर दीवार बनाएगा, ताकि संदिग्ध लोगों को स्टेशन परिसर में आने से रोका जा सके। इसके बाद एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने वाले रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाएगा।

    रेलवे की जमीन का किया जा रहा चिन्हांकन

    इस प्रस्ताव पर पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। इस बार रेलवे ने बजट में दिया है। इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर जहां से फेंसिंग लगाने का काम शुरू होना है। वहां रेलवे की जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है।

    ट्रेनों की गति बढ़ाने, पशुओं को रोकने में मदद

    फेंसिंग लगने से न सिर्फ पटरियों की सुरक्षा होगी, बल्कि ट्रेनों की गति बढ़ाने में मदद मिलगी तो वहीं पशुओं को रेलवे ट्रैक पर आने से रोका जाएगा।

    130 किमी प्रति घंटे करने जा रहा ट्रैक की गति

    जबलपुर रेल मंडल, रेलवे ट्रैक की गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने जा रहा है। यह स्पीड 160 किमी तक होगी। इसके लिए सबसे जरूरी है कि ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाना।

    अन्य जानवर आने से इंजन को नुकसान

    ट्रैक पर गाय-भैंस के साथ अन्य जानवर आने से इंजन को नुकसान पहुंच रहा है। कई बाद ट्रैक पर जानवर आने और इंजन से टकराने के मामले सामने आए हैं, जिसमें इंजन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। ऐसे में ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाने का काम किया जाना है।

    संदिग्ध वस्तु रखने के मामले बढ़े

    कछपुरा में रेलवे ट्रैक पर लोहे की सरिया रखने का मामला सामने आया है। जबलपुर स्टेशन के इटारसी आउटर पर भी ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु रखीं मिली। इटारसी और बीना के पास भी कई बाद ट्रैक पर कई संदिग्ध वस्तु रखी मिली।

    Damoh Indian Railway Itarsi jabalpur news katni Madhya Pradesh Manikpur railway station Railways train एमपी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    सीएम यादव ने भोपाल में शुरू किया साइबर रजिस्ट्री सेंटर, एमपी में डिजिटल क्रांति

    February 16, 2026
    Sports

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बने एमपी के सतेंद्र लोहिया

    February 12, 2026
    India

    उज्जैन वन मेला: सीएम यादव ने आदिवासी सशक्तीकरण पर जोर दिया

    February 11, 2026
    India

    डबरा मंदिर कलश यात्रा में बुजुर्ग की मौत, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हादसा

    February 10, 2026
    India

    पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ से बुरहानपुर उर्दू विद्यालय में उत्साह

    February 6, 2026
    India

    मध्य प्रदेश शहडोल: स्वनिधि योजना से व्यापारियों को मिले ऋण-कार्ड, मोदी का गुणगान

    January 23, 2026
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.