Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी आदेश के बाद भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए एलोन मस्क-एलईडी एक्स | प्रौद्योगिकी समाचार

    May 9, 2025

    आरसीबी बनाम एलएसजी मैच को बंद कर दिया गया? बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर नवीनतम अपडेट | क्रिकेट समाचार

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान युद्ध: सीएम उमर अब्दुल्ला फेल होने के बाद जम्मू से भागता है। भारत समाचार

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी आदेश के बाद भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए एलोन मस्क-एलईडी एक्स | प्रौद्योगिकी समाचार
    • आरसीबी बनाम एलएसजी मैच को बंद कर दिया गया? बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर नवीनतम अपडेट | क्रिकेट समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: सीएम उमर अब्दुल्ला फेल होने के बाद जम्मू से भागता है। भारत समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: अमेरिका एशियाई संघर्ष से दूरी क्यों बनाए रख रहा है? | विश्व समाचार
    • क्या पाकिस्तानी हाथों में आपका आधार कार्ड है? कैसे जांचें, रिपोर्ट करें और दुरुपयोग को रोकें | प्रौद्योगिकी समाचार
    • ऑपरेशन सिंदूर प्रभाव: पंजाब किंग्स ‘आईपीएल 2025 मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच धरमशला से स्थानांतरित किया गया | क्रिकेट समाचार
    • जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की सूचना दी; सायरन साउंड, ब्लैकआउट लागू | देखो | भारत समाचार
    • ‘इट्स ऑल ओवर सोशल मीडिया’: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ के विचित्र दावे पर भारतीय जेट्स | विश्व समाचार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»इंदौर शहर में मुसीबत बन गए ई-रिक्शा… 23 रूट हैं तय, लेकिन नहीं चलते इन पर
    Madhya Pradesh

    इंदौर शहर में मुसीबत बन गए ई-रिक्शा… 23 रूट हैं तय, लेकिन नहीं चलते इन पर

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 11, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राजवाड़ा पर रोक के बावजूद आ जाते हैं ई-रिक्शा। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(e rickshaw in Indore)। इंदौर शहर में यातायात सुगम करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए ई-रिक्शा चलाए गए, लेकिन अब ये शहर के गले की फांस बनने लगे हैं। इन्हें निर्धारित रूट पर संचालित करने के लिए करीब पांच माह पहले 23 रूट बनाए गए थे।

    तय हुआ था कि इन रूटों पर आठ हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा, मगर अब तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। परिणाम यह हुआ कि अब ई-रिक्शा चालकों की जहां मर्जी होती है, वहां अपनी गाड़ियां दौड़ाते रहते हैं। इससे शहर में यातायात की समस्या सुलझने के बजाय और उलझने लगी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर तो इनकी रेलमपेल के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

    कलेक्टर को दिया ज्ञापन

    इंदौर शहर की प्रमुख सड़कों से गलियों और कालोनियों तक ई-रिक्शा का संचालन किया जाना था, ताकि शहर की सड़कों पर से यातायात का दबाव कम किया जा सके। साथ ही लोग गलियों और कालोनियों से ई-रिक्शा की सहायता से मुख्य मार्गों तक आसानी से पहुंच सके, परंतु ई-रिक्शा धड़ल्ले से मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे हैं।

    प्रत्येक चौराहे पर चार से पांच ई-रिक्शा हमेशा खड़ी रहती है। कहीं भी रिक्शा खड़ी कर सवारी बैठाई जा रही है। इस कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। गत दिनों भगवा आटो रिक्शा संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी कलेक्टर आशीष सिंह को ई-रिक्शा को निर्धारित रूट पर चलाने को लेकर ज्ञापन दिया है।

    यातायात सुधार के लिए किए थे प्रयास

    इंदौर जिले में मार्च माह में नए ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई थी। रजिस्ट्रेशन रोक को शोरूम संचालकों ने कोर्ट में चुनौती दी और प्रतिबंध हटाया। इंदौर शहर के अंदर रूटों पर कलर कोडिंग के हिसाब से ई-रिक्शा चलाई जाना है। शहर के बीच में राजवाड़ा पर ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    एक रूट पर 300 ई-रिक्शा की अनुमति थी

    शहर में ई-रिक्शा के लिए 23 रूट बनाए गए हैं और एक रूट पर 300 ई-रिक्शा चलाने की बात हुई थी। इसमें एयरपोर्ट से लेकर तेजाजी नगर चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड से ग्रीन पार्क कालोनी, राऊ गोल चौराहा से देवास नाका, मृगनयनी से देवास नाका, गिटार तिराहा से खजराना, पलासिया चौराहा से कनाड़िया रोड, बापट चौराहा से देवास नाका का रूट है।

    इसके साथ ही एयरपोर्ट से अरविंदो हास्पिटल, मरीमाता चौराहा से सरवटे बस स्टैंड, संजय सेतु से चोइथराम मंडी चौराहा, रेलवे स्टेशन सियागंज की ओर पटेल प्रतिमा से बिचौली हप्सी, संजय सेतु से राज मोहल्ला, बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री वन-वे, रेलवे स्टेशन से मूसाखेड़ी चौराहा, मधु मिलन चौराहा से भंवरकुआं चौराहा, महूनाका से कैट रोड, महू नाका से राजेंद्र नगर, नौलखा से देवगुराड़िया, चंदन नगर चौराहा से प्लेटफार्म नंबर 6 रेलवे स्टेशन रूट हैं।

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में होगा फैसला

    शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए रूट तय किए गए हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसके संचालन की योजना पर निर्णय होगा। – प्रदीप शर्मा, आरटीओ

    e rickshaw in Indore indore news Indore RTO Indore Traffic Madhya Pradesh News MP news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?