Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाइगर श्रॉफ को पैदा होते ही साइनिंग अमाउंट, घई का वायदा याद है?

    March 1, 2026

    शशिकला का नया दांव: एडीएमके पार्टी से तमिलनाडु में हलचल

    March 1, 2026

    जन्मदिन पर स्टालिन का ऐलान: द्रविड़ विरासत बचाने को एकजुट हों तमिल

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Samachar
    • World
    • India
      • Chhattisgarh
      • Jharkhand
      • Madhya Pradesh
      • Bihar
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Health
    • Articles
    • Sports
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 45 लाख रुपये के घोटाले में तीन सहायक अभियंता समेत चार निलंबित
    Madhya Pradesh

    श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 45 लाख रुपये के घोटाले में तीन सहायक अभियंता समेत चार निलंबित

    Indian SamacharBy Indian SamacharAugust 7, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पावर जनरेटिंग कंपनी ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    HighLights

    खंडवा स्थित है श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना मटेरियल की सप्लाई में 45 लाख रुपये का घोटालातीन अभियंता और सुरक्षा कर्मी की भूमिका संदिग्ध

    नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) इकाई में 45 लाख रुपये के मटेरियल की सप्लाई में हुए घोटाले की जांच पूरी हो गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ने इन चार 3 इंजीनियर समेत 4 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

    घोटाले में संदिग्ध चारों कर्मी

    जांच समिति ने बाण सागर जल विद्युत गृह (देवलोंद) में कार्यरत सहायक अभियंता रामराज पटेल, चालू प्रभार ताप गृह दोंगलिया में सहायक अभियंता (उत्पादन) अनुज विश्वकर्मा, सिंगाजी में सहायक अभियंता (उत्पादन) अरुण कुमार विश्वकर्मा और ताप विद्युत गृह सिंगाजी में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी मुकेश घिघोड़े की भूमिका घोटाले में संदिग्ध मानी। जांच समिति ने चारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की अनुशंसा भी की है।

    45 लाख रुपये के मटेरियल में घोटाला

    उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने 28 जुलाई को खबर प्रकाशित करके इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। बिजली कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में 45 लाख रुपये कीमत के मटेरियल की खरीदी की गई थी। अधिकारियों के समक्ष जब मटेरियल का बाक्स खोला गया तो उसमें स्क्रैप मिला।

    मटेरियल खरीद में गोलमाल

    मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने चार सदस्यीय समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। कंपनी मुख्यालय जबलपुर से खंडवा पहुंची जांच टीम ने दस्तावेज जब्त कर मटेरियल खरीदी मामले की गहन छानबीन की। पता चला कि मटेरियल खरीद में गोलमाल किया गया है।

    मटेरियल की जगह बाक्स में स्क्रैप भरकर श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया भेजा गया था। इसके बाद मिलीभगत कर मटेरियल सप्लाई करने वाली ठेका कंपनी फर्म मेसर्स क्रिशिव पावर बिरसिंहपुर को भुगतान भी कर दिया गया।

    ठेका कंपनी के खिलाफ भी जांच

    बिजली कंपनी ने ठेका कंपनी के खिलाफ भी जांच प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा फर्म को किए गए आदेशों के परिपालन को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि कंपनी को नुकसान पहुंचाने वाले अभियंताओं, कर्मचारियों, सप्लायर व ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    khandwa news MP news Shri Singaji Thermal Power Project Singaji l Power Project scam
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    India

    एमपी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: एक हफ्ते में 45 लापता लोगों को घर वापस पहुंचाया

    January 18, 2026
    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    -Advertisement-
    © 2026 Indian Samachar. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.