रायपुर 8 नवंबर 2024/ राज्य शासन द्वारा रायपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ लिपिक श्री प्रदीप उपाध्याय की खुदकुशी तथा सुसाइड नोट में तीन विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खुदकुशी मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए मृत लिपिक के परिजन को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति जल्दी दिलाने का भी आश्वासन दिया है।
Trending
- पाकिस्तान से कंपनियों का पलायन: टैक्स और बिजली बिल जिम्मेदार
- हींग के चमत्कारी फायदे: पेट की समस्याओं से वजन नियंत्रण तक
- जितेंद्र सिंह: महासागरीय तकनीक से भारत को आर्थिक उड़ान, रोजगार व पर्यावरण संरक्षण
- श्रेयंका पाटिल की वापसी के साथ भारत महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
- राजनाथ सिंह के दूरदर्शी विचारों से प्रभावित हुए सुधांशु पांडेय
- बेलडांगा दंगे: सुवेंदु अधिकारी का राज्यपाल को पत्र, जांच और कार्रवाई की मांग
- नेपाली कांग्रेस गुटबाजी: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा नेतृत्व विवाद
- पाकिस्तान से कंपनियां क्यों भाग रही? कर और बिजली महंगाई बड़ी वजह
