रायपुर 22 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है। श्री साय ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।
Trending
- उद्धव की ‘माफिया फौज’ का अंत: मुंबई चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा
- यूपी वॉरियर्स का मुंबई के खिलाफ मैदान पर लड़कियों शिक्षा अभियान
- ‘कलेक्टर साहिबा’ ट्रेलर: संजना पांडे भोजपुरी की नई कलेक्टर बनीं
- आरपीएफ अलर्ट: मालदा वंदे भारत स्लीपर पर पथराव की धमकी से हाई अलर्ट
- कैलिफोर्निया कोर्ट: ICE तीन भारतीय प्रवासियों को रिहा करे, प्रक्रिया का पालन जरूरी
- शाहनवाज: राहुल का इंदौर दौरा राजनीतिक ड्रामा, संवेदना नहीं
- विराट-कुलदीप की महाकाल यात्रा: भस्म आरती में डुबकी लगाई
- जagdंबिका पाल बोले- महायुति पर महाराष्ट्र जनता का अटूट भरोसा
