रायपुर, 02 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री साय, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्उ से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Trending
- Gmail उपयोगकर्ताओं के लिए चेतावनी: नया घोटाला लॉगिन विवरण चोरी करने के लिए Google उपडोमेन का उपयोग करता है – कैसे सुरक्षित रहें | प्रौद्योगिकी समाचार
- बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स 2025: श्रेयस अय्यर, ईशान किशन बैक; रोहित, कोहली ए+ ग्रेड – प्रचार और विमुद्रीकरण की पूरी सूची की जाँच करें | क्रिकेट समाचार
- ISRO का SPADEX मिशन उपग्रह का दूसरा डॉकिंग प्राप्त करता है | भारत समाचार
- पत्नी उषा वेंस के साथ यूएस वीपी जेडी वेंस भारत में आता है, पीएम मोदी से मिलने के लिए तैयार है भारत समाचार
- IPL 2025: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव पावर मुंबई इंडियंस को सीएसके पर नौ विकेट जीतने के लिए आश्वस्त करने के लिए | क्रिकेट समाचार
- मौसम अद्यतन: IMD कई राज्यों में गरज के लिए पीले अलर्ट जारी करता है; दिल्ली के लिए स्टोर में क्या है? | भारत समाचार
- उम्मीद है, वे इस सप्ताह एक सौदा करेंगे: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प | विश्व समाचार
- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय