महासागरों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने आज मनाया जा रहा है विश्व महासागर दिवस
वायु और जल ही पृथ्वी पर जीवन का आधार है। समुद्र से घिरे होने की वजह से ही पृथ्वी को वाटर प्लैनेट भी कहा जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महासागरों के महत्व, इसमें बढ़ रहे प्रदूषण, उसके खतरों और समंदर के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल आज ही के दिन विश्व महासागर दिवस यानी विश्व समुद्र दिवस मनाया जाता है।